Add To collaction

सफलता -10-Dec-2023

प्रतियोगिता हेतु 
दिनांक: 10/12/2023
सफलता 

अपने दम पर जो सफल हो जाएगा,
उसका सितारा बुलंदियों को छू जाएगा।
नाम होगा जगत में सब करेंगे वाहवाही,
परिश्रमी में घमंड कभी न आएगा।

सफलता नहीं दिन की चार जो खत्म हो जाएगी,
जीवन भर रहेगी साथ और मुस्कुराएगी।
परिश्रम करता रहेगा मानव तभी यह टिक पाएगी,
अन्यथा सफलता अपने आप कभी न आएगी।

जी जान से कर कोशिश तू एक दिन सफल हो जाएगा।
तेरे साथ तेरा परिवार भी प्रसन्नता से भर जाएगा।
अपने दम पर जो सफल हो जाएगा,
उसका सितारा बुलंदियों को छू जाएगा।

शाहाना परवीन "शान"...✍️

   26
7 Comments

kashish

12-Dec-2023 04:13 PM

Very nice

Reply

Sushi saxena

11-Dec-2023 02:12 PM

V nice

Reply